कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन, जर्मनी की राजधानी बर्लिन में इकट्ठी हुई 18 हजार की भीड़

By: Ankur Sun, 30 Aug 2020 3:29:08

कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन, जर्मनी की राजधानी बर्लिन में इकट्ठी हुई 18 हजार की भीड़

कोरोना का कहर देश-दुनिया को बर्बाद कर रहा हैं और चिंता का विषय बनता जा रहा हैं। लेकिन सरकारों द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदिया भी लगाई जा रही हैं और नियम तय किए जा रहे हैं। लेकिन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ लगातार विरोध किया जा रहा हैं और इसके लिए 18 हजार से भी अधिक की भीड़ जमा हो गई। राजधानी में बड़े पैमाने पर लोग सड़कों पर उतरे थे। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पहने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, बर्लिन पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को काबू में कर लिया। बर्लिन पुलिस ने कहा, दुर्भाग्य से हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। प्रदर्शन उग्र था।

कोरोना से बचने के लिए लोग जारी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एक निर्माण कंटेनर में आग लगा दी गई। पुलिस के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन में लगभग 18 हजार की भीड़ थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 3,000 अधिकारियों को तैनात किया था।

बता दें कि यह विरोध पूरे यूरोप में फैल गया है। इससे पहले इस तरह के प्रदर्शन पेरिस और अन्य जगहों पर भी हुए। क्योंकि कार्यकर्ताओं ने कोरोना को रोकने के लिए लगे प्रतिबंधों के विरोध में पूरे यूरोप में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बर्लिन में इकट्ठा होने का आग्रह किया था। बता दें कि वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, जर्मनी में दो लाख 42 हजार से ज्यादा मामले हैं। इनमें से दो लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9360 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : सुरेश रैना की जगह ले सकते हैं ये तीन खिलाड़ी

# PM मोदी ने मन की बात में किया रॉकी, सोफी और विदा का जिक्र, जाने कौन है ये

# Unlock 4 / केंद्र ने राज्यों से छीन ली लॉकडाउन से जुड़ी ये बड़ी शक्ति, जानें वजह

# सुशांत की बहनों से भी होगी पूछताछ, रिया ने उठाए थे सवाल

# मन की बात / आत्मनिर्भर भारत में टॉय इंडस्ट्री अहम, मिलकर बनाएं खिलौने

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com